सोलन ब्रेकिंग : बिना इजाजत माल रोड पर रैली निकालने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा — शिवकुमार – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : बिना इजाजत माल रोड पर रैली निकालने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा — शिवकुमार

सोलन। सोलन के माल रोड पर भाजपा द्वारा कल निकाली गई रैली के बाद अब कांग्रेसी नेता सरकार के बचाव में सामने आए हैं। निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवकुमार की अगुवाई में आज लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकावार्ता में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा नेताओं पर आरोप लागया कि उन्होंने भीड़भाड़ वाले मल रोड पर बिना प्रशसन की अनुतति के रैली का आयोजन किया। जिससे आम लोगों को असुविधा हुइ। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित की बात करने का दावा करने वाली भाजपा जनता की असुविधा का ख्याल नहीं रख सकी। उनका कहना था कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करने ज रहा है संभव है कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाए।

Advertisement

पत्रकार वार्त में कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि भाजपा के नेता जिस निर्लजता के साथ माल रोड पर जाम लगाकर भद्दी भद्दी नारेबाजी और डांस कर रहे थे उसे देखकर किसी भी एंगल से नहीं लगा कि वे भाजपा के चाल चरित्र व चेहरे वाली राजनीति से निकले हुए नेता हैं। उन्होंने कहा कि बिना प्रशासनिक इजाजत के माल रोड पर रैली करने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंनेकहा कि कांग्रेस पर झूठी गारंटियां देने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को याद होा चाहिए कि सरकार चरणबद्ध ढंग सेएक एक गारंटी को पूरा कर रही है। ओपीएस को लागू कर दिया गया है। इसके अलावा महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादे के अनुरूप महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंनेबताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार को व्यवस्था परिवर्तन की सरकार यूं ही नहीं कहते।

Advertisement

वे व्यवस्था परिवर्तन करके दिखा भी रहे हैं। हिमकेयर योजना को किसी भी सरकारी चिकित्सालय में बंद नहीं किया गया है। बल्कि निजी चिकित्सालयों में हिमकेयर योजना के दुरुपयोग के शिकायतों की जांच जारी है। अब बिंदल साहब स्वास्थ्य क्षेत्र के ही कारोबारी हैं इसलिए उन्हें इस योजना के निजी चिकित्सालयों में थमने से नुकसान हो रहा होगा इसलिए उनका दर्द जायज हैं।

Advertisement

शिवकुमार ने बताया कि कल बिलासपुर में सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में सोलन से 12 बसों में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके अलावा हर उपमंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिलासपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू जनता के बीच सरकार का आने वााले तीन सालों के लिए खाका बताएंगे। पत्रकारवार्ता कई अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000