आतंकवाद के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूएई से लाया गया पिंडी – भारत केसरी टीवी

आतंकवाद के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूएई से लाया गया पिंडी

नई दिल्ली (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का कुख्यात आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को जानकारी दी कि पिंडी, विदेश में सक्रिय आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का नजदीकी सहयोगी है। वह बटाला-गुरदासपुर इलाके में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक घटनाओं और फिरौती वसूली जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

Advertisement

डीजीपी यादव के अनुसार, बटाला पुलिस के अनुरोध पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद 24 सितंबर 2024 को एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम यूएई रवाना हुई। विदेश मंत्रालय और स्थानीय अधिकारियों की मदद से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को भारत लाया गया। यह सफल प्रत्यर्पण पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त नीति तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पकड़ को दर्शाता है।

Advertisement

इस बीच, खालिस्तान समर्थक गतिविधियों पर भी कार्रवाई जारी है। इंदरजीत सिंह गोसल, जिसे पिछले वर्ष कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जमानत मिलने के बाद आतंकी गुरपतवंत पन्नू के समर्थन में वीडियो जारी कर चुका है। वहीं, पन्नू ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को धमकाते हुए अमेरिका से वीडियो संदेश में कथित “सिख सैनिकों” को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने के लिए 11 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000