मुख्यमंत्री सुक्खू आज मंडी में आपदा प्रभावितों को बांटेंगे 82 करोड़ की राहत राशि – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू आज मंडी में आपदा प्रभावितों को बांटेंगे 82 करोड़ की राहत राशि

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

तीन जिलों मंडी, कुल्लू, बिलासपुर के 5000 प्रभावितों के लिए पड्डल में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को आपदा प्रभावितों को राहत पैकेज के तौर पर 82.15 करोड़ रुपए बाटेंगे। इसके लिए तीन जिलों मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के बाढ़ पीडि़तों की मदद का कार्यक्रम मंडी के पड्डल मैदान में रखा गया है। मंडी जिला को 36 करोड़, जबकि कुल्लू को सबसे अधिक 40 करोड़ 65 लाख तथा बिलासपुर को साढ़े पांच करोड़ रुपए की राशि मुहैया करवाई जाएगी। करीब 5000 आपदा प्रभावितों को यह धनराशि बांटी जाएगी। यह पहली बार है, जब राज्य सरकार उन आपदा प्रभावितों को पहली किस्त के तौर पर चार लाख रुपए देने जा रही है, जिनका घर पूरी तरह तबाह हो गया है। उनको पहले सिर्फ 1.30 लाख दिया जाता था। इस बार बरसात में घर टूटने के बाद जिन लोगों को 1.30 लाख की पहली किस्त मिल चुकी है, उन्हें 2.70 लाख का चेक अतिरिक्त तौर पर दिया जाएगा। इस पैकज की घोषणा राज्य सरकार अपने स्तर पर कर रही है और अन्य जिलों के प्रभावितों के लिए कार्यक्रम अलग-अलग होंगे। राज्य सरकार ने पहले ही पूरे प्रदेश के लिए एक जैसा पैकेज देने का ऐलान किया है
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि इन प्रभावितों के लिए काम पहले करने के बाद राज्य सरकार पंचायत चुनाव को लेकर सोचेगी

Advertisement

#CMSukhu #MandiReliefPackage #DisasterRelief #KulluBilaspurAid #HimachalFloodRelief #PublicWelfare #HimachalGovernment

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000