हिमाचल में भरे जा रहे 150 पद, दसवीं पास को मिलेगा मौका, सैलरी 22000 – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में भरे जा रहे 150 पद, दसवीं पास को मिलेगा मौका, सैलरी 22000

बिलासपुर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड्स (पुरुष) के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आगामी 7 अक्टूबर को रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर में प्रातः 11:00 से लिया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे ऊपर रखी गई है आवेदक की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी, वजन 55 से 95 किलोग्राम एवं आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित होने के उपरांत आवेदक को 8 घंटे के लिए प्रतिमाह 15000 से 16000 रुपये जबकि 12 घंटे का प्रतिमा 19000 से ₹22000 वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित आवेदकों को पेसी तथा ग्रेच्युटी की सुविधा की भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट आकार के दो फोटोग्राफ सहित आप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर में 7 अक्टूबर को प्रातः 11:00 से नियुक्ति के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000