जनगणना 2027 के दूसरे चरण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

जनगणना 2027 के दूसरे चरण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

15 सितंबर तक 65 प्रतिशत जनसंख्या एवं परिवारों का हुआ कवरेज पूरा

Advertisement

 

जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत शिमला जिला में चल रहे जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय के उप महानिदेशक (Deputy Director General) बिस्वजीत दास ने की।

बैठक के दौरान बिस्वजीत दास ने जनगणना कार्य में जुटे सभी अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में अत्याधुनिक तकनीक एवं विभिन्न डिजिटल टूल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में हिम-बाधित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी जनगणना का कार्य किया जा रहा है, जहां भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण कई चुनौतियां रहती हैं। इसके बावजूद फील्ड स्टाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और निर्धारित समय सीमा से पहले लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

 

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बैठक में जनगणना के दूसरे चरण की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिमला जिला में अब तक निर्धारित लक्ष्य का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में तैनात फील्ड स्टाफ पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान प्रगति को देखते हुए जिला प्रशासन को उम्मीद है कि 25 सितंबर 2026 तक जिला का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फील्ड स्तर पर सामने आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों का संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके।

 

5,00,621 आबादी एवं 1,24,343 परिवारों का हुआ कवरेज

उपायुक्त ने बताया कि शिमला जिला की कुल जनसंख्या 7,68,664 है, जिसमें से 5,00,621 व्यक्तियों की जनगणना का कार्य 15 सितंबर 2026 की शाम तक पूरा किया जा चुका है। इसी प्रकार जिला में कुल 1,90,946 परिवारों में से 1,24,343 परिवारों को अब तक कवर किया जा चुका है। 15 सितंबर की शाम तक जनगणना कार्य की प्रगति लगभग 65 प्रतिशत दर्ज की गई है।

उन्होंने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी गति एवं समर्पण के साथ कार्य जारी रखने का आह्वान किया, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्व हासिल किया जा सके।

 

बैठक में निदेशक जनगणना हिमाचल प्रदेश दीपशिखा, आयुक्त नगर निगम शिमला सचिन कंवल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी, जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज, उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी सन्नी शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उ

पस्थित रहे।

-०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000