आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी पक्की नहीं, हिमाचल हाई कोर्ट ने किया साफ, ठेकेदार बदलने पर छोडऩी ही पड़ेंगी सेवाएं – भारत केसरी टीवी

आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी पक्की नहीं, हिमाचल हाई कोर्ट ने किया साफ, ठेकेदार बदलने पर छोडऩी ही पड़ेंगी सेवाएं

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि किसी ठेकेदार के अधीन काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को नया ठेका मिलने पर दूसरे ठेकेदार के पास नौकरी जारी रखने या सरकार द्वारा सीधे सेवा में शामिल किए जाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसी मांगों को स्वीकार किया गया, तो पूरी व्यवस्था में अराजकता फैल जाएगी। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज ने बिलासपुर जिला के निर्मल सिंह और अन्य आउटसोर्स कर्मियों द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी। बिलासपुर के कलोल उपमंडल की ‘मलारी, बल्हसीणा’ लिफ्टिंग पेयजल योजना में पंप ऑपरेटर और हेल्पर के रूप में काम कर रहे कर्मियों ने कोर्ट से मांग की थी कि उन्हें नौकरी से न हटाया जाए और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति बनाई जाए। इन कर्मियों को ठेकेदार ने काम पर रखा था, जिसका 36 महीने का ठेका मार्च 2020 में समाप्त हो गया। इसके बाद विभाग ने वार्षिक रखरखाव का काम नए ठेकेदार को सौंप दिया।

याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें बिना कोई नोटिस दिए तीन फरवरी, 2020 को मौखिक रूप से काम से हटा दिया गया, जो औद्योगिक विवाद अधिनियम का उल्लंघन है। राज्य सरकार ने दलील दी कि याचिकाकर्ता ठेकेदार के कर्मचारी थे, न कि सरकारी विभाग के। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को मुख्य नियोक्ता से सेवा विस्तार मांगने का कोई अधिकार नहीं है। नए ठेकेदार ने स्पष्ट किया कि उसने अपने स्तर पर आउटसोर्स आधार पर नए श्रमिक रखे हैं और पुराने ठेकेदार का कोई भी कर्मचारी वर्तमान में योजना में कार्यरत नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000