काम के बल पर प्रो इनकंबैंसी लाई भाजपा, नड्डा बोले, पिछले वर्षों में भगवा दल ने 75 में से 43 चुनाव जीते – भारत केसरी टीवी

काम के बल पर प्रो इनकंबैंसी लाई भाजपा, नड्डा बोले, पिछले वर्षों में भगवा दल ने 75 में से 43 चुनाव जीते

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पिछले वर्षों में भगवा दल ने 75 में से 43 चुनाव जीते

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर शिमला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे। ये 12 वर्ष केवल सरकार के कार्यकाल के नहीं, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला रखने वाले वर्ष हैं। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास, समर्थन और आशाओं का प्रतीक है। जब देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए थे, तब प्रधानमंत्री मोदी ने अमृतकाल का आह्वान करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प रखा था और पिछले 12 वर्षों में उस संकल्प की मजबूत नींव रखी जा चुकी है। वर्ष 2014 से पहले देश की राजनीति जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती थी। आम नागरिक यह मान चुका था कि सरकारें बदलती हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं बदलती। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सोच को बदलते हुए राजनीति को सेवा, सुशासन और जवाबदेही का माध्यम बनाया। आज आम नागरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस करता है, क्योंकि उसे विश्वास है कि सरकार उसकी सुनेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000