अर्की बाज़ार में जागरूकता रैली निकाल मतदान करने की अपील – भारत केसरी टीवी

अर्की बाज़ार में जागरूकता रैली निकाल मतदान करने की अपील

शिमला सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 18.05.2024

Advertisement

अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा 1 जून, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज शहीद कैप्टन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा और डॉ. हेमराज सूर्य ने बताया कि निर्वाचन विभाग अर्की मतदाता जागरूकता के लिए सतत् प्रयास कर रहा हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर नारे और पोस्टर द्वारा अभिभावकों, दुकानदारों और अपने आस-पड़ोस के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। स्वीप सहायक अधिकारी प्रो.योगेश कुमार ने जागरूकता गीत के माध्यम से मतदान का संदेश दिया।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य बिमला वर्मा, निर्वाचक साक्षरता क्लब के प्रभारी कांशी राम, भारतेन्दु भार्गव, एस.एम.सी. प्रधान रोशन लाल वर्मा, बी.एल.ओ. शकील कुरैशी ,मतदान केंद्र की बी.एल.ओ. राम प्यारी, डी. एन. शर्मा (संगीत अध्यापक), विजय चंदेल, शशि बाला, शिवानी ठाकुर, अनिल शर्मा, ललित कुमार तथा स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000