सोलन न्यूज : अब से कुछ देर में गंजबाजार की रामलीला में होगा भरत मिलाप व सीताहरण – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : अब से कुछ देर में गंजबाजार की रामलीला में होगा भरत मिलाप व सीताहरण

सोलन। जगदंबा रामलीला मंडल सोलन द्वारा गंजबाजार में मंचित की जा रही रामलीला में आज भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा। इससे पूर्व कल देर रात तक मंचित की गई रामलीला में राम को 14 वर्ष का वनवास, दशरथ मरण, केवट मिलन तक की लीला का मंचन किया गया। कल की रामलीला में नगर निगम के मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, रजत थापा व बॉबी साहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रामलीला मंडल के के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

Advertisement

सोलन के गंज बाजार स्थित माता मंदिर के बाहर आयोजित होने वाली रामलीला में कल देर रात तक लीलाओं को मंचन किया गया। नवरात्र पर मां दुर्गा के शक्ति को प्रदर्शित करने वाला विशेष कार्यक्रम भी रामलीला के मंच पर आयोजित किया गया। कल शाम को मुख्य अतिथि नामित सदस्य विजय ठाकुर, रजत थापा व बाबी साहनी का मंड के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसेके बाद विधि विधान से रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ।

Advertisement

सबसे पहले मां दुर्गा द्वारा रक्तबीज नामक राक्षस के अंत के लिए काली देवी का रूप रखकर उसका संहार करने की लीला का विशेष रूपव से मंचन किया गया।

Advertisement

इसके बाद कैकयी को मंथरा द्वारा उकसाने के बाद दशरथ से नाराज होकर कोप भवन में जाना, महाराज के मनाने पर तीन वचन पूरे करने की जिद की लीला मंचित की गई। इसके बाद राम, सीता व लक्ष्मण के वनवास जाने के मार्मिक दृश्य मंचित किए गए। राम के वियोग में दशरथ का रुदन और अंत में उनके प्राण निकलने के दृश्यों को दर्शकों ने नम आखों से देखा। इसके बाद राम का केवट से मिलन तक की लीला का मंचन किया गया।

राम की भूमिका में भूपेंद्र, लक्ष्मण की भूमिका में वरूण, दशरथ की भूमिका में सुनील, मंथरा की भूमिका में नीरज ने अपनी भूमिकाएं निभाई। रक्तबीज संहार पर अयोजित एक्ट में काली के रूप में संचित ने और रक्तबीज के रूप में मनीष व सुमित ने शादार अभिनय किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों को मंडल के प्रधान धमेंद्र ठाकुर, रामलीला के निर्देशक हरीश मारवाह, उपाध्यक्ष कुदीप रावत, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता व सह सचिव गुरशरण सिंह ने स्मृति चिहृ देकर सम्मानित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000