आपदा को अवसर बनाने वाले महापौर को लाना चाहिए श्वेत पत्र : भाजपा – भारत केसरी टीवी

आपदा को अवसर बनाने वाले महापौर को लाना चाहिए श्वेत पत्र : भाजपा

• शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 05/09/2025

Advertisement

मंडल से 77 और शिमला जिला से 200 रहता किट चंबा के लिए रवाना , प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल दिखाई हरी झंडी

Advertisement

शिमला, भाजपा शिमला मंडल द्वारा चंबा के लिए राहत कीटों का एक वाहन को रवाना किया गया जिसके अंदर शिमला मंडल से 77 एवं शिमला जिला से कुल 200 किट थी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल इस रहता वहां को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

इस अवर पर भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि नगर निगम के महापौर सुरिंदर चौहान आपदा के समय कांग्रेस शासित नगर निगम और अपनी निकम्मी सरकार की कमियों को छुपाने हेतु उल्टी सीधी बयान बाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महापौर को भाजपा के सांसदों पर टिप्पणी करने से पहले अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड के बारे में सोचना चाहिए था, खुद प्रदेश की सरकार और नगर निगम ने शिमला शहर को राहत पहुंचाने का एक भी कार्य नहीं किया और केवल मात्र सांसदों एवं केंद्र सरकार की तरफ देखने से शिमला शहर को राहत नहीं मिलेगी। हम इनको याद दिलाना चाहेंगे कि यह वही कांग्रेस सरकार है जो आत्मनिर्भर हिमाचल के नारे को लेकर सत्ता में आई थी और इसी प्रकार के नारे नगर निगम चुनाव में भी देखने को मिले थे। पर सत्ता में बैठते ही कांग्रेस के बोल और चाल चलन दोनों ही परिवर्तित हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम शिमला के माध्यम से विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार को शिमला शहर में भी जन्म दिया है। अगर आप कनलोग और बेनमौर में लगे डांगूं की बात ही कर लो तो आपदा को तो अवसर वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बनाया है, एक दीवार जो पिछले साल लगी थी वह इस आपदा में पिछले साल से ज्यादा बुरी तरह भेजी और एक दीवार तो ऐसी है जहां खर्चा आठ आने का और बिल रुपया का है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के महापौर को आपदा संबंधित एक श्वेत पत्र लाना चाहिए जिसमें नगर निगम शिमला ने अपने कोष एवं प्रदेश के सरकारी कोष से क्या खर्चा किया उसका पूरा लेखा जोखा हो। केवल मात्र बयानवीर बनकर काम नहीं होगा अपितु धरातल पर काम करके ही काम होगा यह शिमला नगर निगम के महापौर को ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, प्रत्याशी संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, किरण बावा, संजीव, किमी ,शुभ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000