नालागढ़ न्यूज : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चलाया जनजागरूकता अभियान

नालागढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बद्दी द्वारा शनिवार को बद्दी स्थित कार्यालय परिसर के बाहर जनजागरण अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

यह कैंप बद्दी कार्यालय परिसर में लगाया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बद्दी की डीएसपी प्रतिभा चौहान ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने क्षेत्र के लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 28 अक्टूबर से लेकर 3 नंबर तक में इस तरह के जागरूकता शिविरों का अलग – अलग स्कूलों,कॉलेजों,पंचायतों में आयोजन किया था ।

Advertisement

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर हिमाचल सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। आज भ्रष्टाचार का दानव हमारे समाज को निगल रहा है। जिससे समाज में न केवल असमानता पनप रही है, बल्कि व्यक्ति के उचित अधिकार भी प्राप्त नहीं हो रहे हैं।

Advertisement

भ्रष्टाचार के कारण सुशासन का सपना भी अधूरा रह जाता है। प्रतिभा चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकारी सेवा में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, लोकसेवक जो सरकार से वेतन लेता है तो वह रिश्वत मांगकर किसी कारणवश आपका काम रोक देता है। आप ऐसे जनसेवक के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचित करें और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाएं।

Advertisement

इसके अलावा किसी लोक सेवक ने रिश्वत लेकर आय से अधिक संपत्ति बनाई है। वह सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ऐसे लोगों को न केवल गिरफ्तार करेगा बल्कि उन्हें नौकरी से निकाल कर जेल में भी डालेगा. ऐसी सूचना देने पर संबंधित व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

आपको बता दें कि इस कैंप का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर बाद डेढ़ बजे तक किया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000