झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में होगा मतदान, मतगणना 23 को

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी। जबकि मतदान 13 नवंबर को होगा।

Advertisement

वहीं दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन 29 अक्तूबर से होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्तूबर को होगी। जबकि नाम वापसी एक नवंबर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में कुल मतदाता 2.06 करोड़ हैं।

Advertisement

इनमें से पुरुष मतदाता 1.31 करोड़ और महिला मतदाता 1.29 करोड़ हैं। इसके अलावा झारखंड में कुल युवा मतदाता 66.84 लाख हैं। जबकि फर्स्ट टाइम वोटर 11.84 लाख और दिव्यांग मतदाता 3.67 लाख हैं। साथ ही यहां पर थर्ड जेंडर मतदाता 448 हैं। इसके साथ ही सौ साल से ऊपर वाले मतदाता 1706 और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता 1.14 लाख हैं।

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में कुल 29562 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 20221 लोकेशन पर मतदान केंद्र हैं। इसमें 5042 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र और 24520 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में होंगे।

Advertisement

आयोग के मुताबिक हर मतदान केंद्र पर औसत 881 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों में से सामान्य सीटें 44, एसटी सीटें 28 और एससी नौ हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000