सोलन कॉलेज ने ग्रुप IV में प्ले, स्किट तथा माइम में प्राप्त दूसरा और तीसरा स्थान – भारत केसरी टीवी

सोलन कॉलेज ने ग्रुप IV में प्ले, स्किट तथा माइम में प्राप्त दूसरा और तीसरा स्थान

सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव समूह चतुर्थ में कई पुरस्कार बटोरे हैं। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभाग 30 महाविद्यालयों ने भाग लिया।

Advertisement

सोलन महाविद्यालय से डॉ. रेखा गुप्ता तथा डॉ. हीरा छेत्री के मार्गदर्शन में 20 विद्यार्थियों के समूह ने कवि कालिदास के जीवन प्रति आधारित “आषाढ़ का एक दिन” नाटक का मंचन किया। जो कि वहां प्रति उपस्थित निर्णायक मंडल तथा दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक ने चार प्रतिस्पर्धाओं में से तीन में पुरस्कार अर्जित किये।

Advertisement

राजकीय महाविद्यालय सोलन ने नाटक में दूसरा, माइम में दूसरा स्थान पर तथा स्किट में तीसरा स्थान प्राप्त किया जो कि इस महाविद्यालय की अब तक की प्रतियोगिता में सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

महाविद्यालय के नाटक समूह ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एचएल शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकमनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रुप 4 की संयोजक डॉ. रेखा गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों के पिछले कई दिनों के अथक प्रयास तथा अटूट लगन का परिणाम है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000