भुंतर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाएं देह व्यापार करवा रही थीं, होटल मैनेजर गिरफ्तार, होटल से 10 पीड़ित युवतियों को छुड़ाया – भारत केसरी टीवी

भुंतर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाएं देह व्यापार करवा रही थीं, होटल मैनेजर गिरफ्तार, होटल से 10 पीड़ित युवतियों को छुड़ाया

भारत कैसरी न्यूज़ 8 अगस्त 2024

Advertisement

अनैतिक कारोबार करने वाले होटल मैनेजर सहित दो नेपाली महिलाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Advertisement

कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर स्थित मणिकर्ण चौक में पुलिस की टीम ने एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर होटल में रेड दी और यहां पर होटल के कमरे में दो ग्राहकों के साथ दो युवतियां मिलीं हैं। वहीं, आठ अन्य पीड़ित महिलाओं को भी पुलिस ने होटल से रेस्कयू किया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन ने बताया कि इस मामले में महिला थाना कुल्लू में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 3, 4, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

Advertisement

रेस्कयू की गई कुल 10 युवतियों और ग्राहकों से पुछताछ कर उनके ब्यान कलमबद्ध किए गए हैं। उन्होंने बताया की भुंतर में होटल की आड़ में अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं ऐसी देह व्यापार की सूचनाएं पुलिस को काफी समय से मिल रही थी। पुलिस ने रात को होटल में रेड करके देह व्यापार का भंडाफोड किया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे में 2 नेपाली महिलाएं ग्राहकों के साथ पाई गईं जबकि होटल से 8 अन्य नेपाली युवतियां भी मौके पर मिली।

इन सभी युवतियों ने पूछताछ में बताया कि होटल का मैनेजर और दो अन्य नेपाली महिलाएं उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करती हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000