भाजपा शिमला मंडल ने करसोग के लिए बर्तन किट की गाड़ी को दिखाई झंडी – भारत केसरी टीवी

भाजपा शिमला मंडल ने करसोग के लिए बर्तन किट की गाड़ी को दिखाई झंडी

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/07/25

Advertisement

भाजपा शिमला मंडल द्वारा करसोग विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त इलाकों के लिए 21 बर्तन किट भेजी गई। इस वाहन को शिमला शहर से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यह वाहन बस स्टैंड से करसोग के लिए गया।
भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा की मंडी जिला के करसोग में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ शिमला शहरी विधानसभा का संपूर्ण परिवार खड़ा है। जान-माल की इस हानि ने हम सभी को व्यथित किया है। एक ज़िम्मेदार नागरिक के नाते, हमने शिमला शहर से राहत सामग्री — विशेष रूप से ज़रूरतमंदों के लिए आवश्यक बर्तन — रवाना की है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं, हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सबको इस कठिन समय से लड़ने की शक्ति दे।
संजय सूद ने बताया कि बर्तन किट में बर्तन किट में 1 कुकर, 1 कड़ाही, 6 थाली, गिलास, कटोरियां, चम्मच, चकला, बेलन, बाल्टी, मग इत्यादि होगा, इस किट को मिनी किचन भी कहा जा सकता है। इस किट को वितरण कर भाजपा का यह एक छोटा सा सेवा का प्रयास है और धरातल पर नुकसान बहुत ज्यादा है, जिसकी भरपाई असंभव है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, किमी सूद, तरुण राणा, ऋतु, सुनील, पुनीता, विक्रम, पीयूष नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000