चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर नशा तस्करी का भंडाफोड़, 3.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर नशा तस्करी का भंडाफोड़, 3.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बिलासपुर: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुलिस ने रुकवाई कार, तलाशी में मिला कुछ ऐसा कि सीधा जेल पहुंचा युवक

 

बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वैटर्नरी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार युवक को 3.1 ग्राम चिट्टे  के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार  शहरी पुलिस चौकी के प्रभारी रविंद्र चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने वैटर्नरी चौक पर नाका लगाया हुआ था। वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार (HP 24 E-4225) को निरीक्षण के लिए रोका। कार में केवल चालक मौजूद था। जब पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो कार से 3.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान शरीफ मोहम्मद उर्फ नीटू निवासी अप्पर खैरियां, डाकघर बामटा, तहसील सदर (बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्टके तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000