धर्मशाला: विद्यार्थियों और स्टाफ से दुर्व्यवहार पर शिक्षक निलंबित – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला: विद्यार्थियों और स्टाफ से दुर्व्यवहार पर शिक्षक निलंबित

धर्मशाला। विकास खंड पालमपुर के एक सरकारी स्कूल में सेवारत टीजीटी अध्यापक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर निलंबन की यह गाज उसके प्रिंसिपल, स्टाफ और बच्चों के साथ गलत बर्ताव के कारण गिरी है। अभिभावकों ने करीब तीन माह पहले इसको लेकर शिकायत की थी। इसकी पड़ताल के बाद अब शिक्षा विभाग ने टीजीटी अध्यापक को निलंबित कर डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय चंबा में तुरंत प्रभाव से नियुक्ति देने को कहा है।

Advertisement

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने शिक्षक को निलंबित करने के लिखित आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पहले पालमपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में तैनात एक टीजीटी अध्यापक के विरुद्ध स्कूल के स्टाफ सहित अभिभावकों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि शिक्षक का बर्ताव जहां प्रिंसिपल और स्कूल के स्टाफ के साथ सही नहीं था, वहीं स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को भी शिक्षक सही से नहीं पढ़ाता था।

Advertisement

इसकी शिकायत बच्चाें के अभिभावकों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से की थी। इसके बाद इस शिकायत को उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। निदेशालय से संबंधित टीजीटी शिक्षक के विरुद्ध जांच बिठाई थी। अब जांच पूरी होने के बाद शिक्षक को दोषी पाया गया और उस पर यह निलंबन की गाज गिरी है। सूत्रों का कहना है कि संबंधित शिक्षक को जब उसके सस्पेंशन आर्डर जारी होने की भनक लगी तो वह प्रिंसिपल के टेबल पर छुट्टी की एप्लीकेशन छोड़ गया। सहायक शिक्षा निदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि निदेशालय से आए आदेशों के बाद टीजीटी शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक को निलंबित कर चंबा स्थित शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में उनका हेडक्वार्टर फिक्स किया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000