धर्मशाला न्यूज : दिल्ली की महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, यूपी के रहने वाले आरोपी पर मुकदमा

धर्मशाला। दिल्ली की एक महिला ने धर्मशाला में कारोबार के दौरान उत्तर प्रदेश के व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisement

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में वह धर्मशाला आई थी। यहां लीज पर एक होटल और रेस्टोरेंट चला रही थी। वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति से हुई, जो होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार से ही जुड़ा था। दोनों ने मिलकर कारोबार करना शुरू किया।

Advertisement

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने इस संबंध में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisement

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
01:08