सोलन पुलिस ने तोड़ा चिट्टा सप्लाई नेटवर्क, किंगपिन समेत 86 लाख की संपत्ति जब्त – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस ने तोड़ा चिट्टा सप्लाई नेटवर्क, किंगपिन समेत 86 लाख की संपत्ति जब्त

सोलन (भारत केसरी टीवी):

जिला सोलन पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 लाख रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस थाना परवाणू में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में चल रही वित्तीय जांच (Financial Investigation) के दौरान की गई। जब्त की गई संपत्तियों में मकान, प्लॉट, लग्जरी गाड़ियां और नकदी शामिल हैं।

मामला ऐसे सामने आया

08/09 जुलाई 2025 की रात पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रॉकी कुमार (उम्र 23 वर्ष, निवासी कालका, हरियाणा) को 25 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। इस पर Case FIR No. 71/2025 दर्ज हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रॉकी लंबे समय से पंजाब के संदीप उर्फ अर्जुन उर्फ शांति (उम्र 28 वर्ष, निवासी कालका, मूल निवासी हिसार, हरियाणा) से चिट्टा खरीदकर परवाणू क्षेत्र में सप्लाई कर रहा था।

ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

जांच में पाया गया कि संदीप नामक आरोपी नशे का बड़ा सप्लायर और किंगपिन है, जो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में हेरोइन की सप्लाई करता रहा है। आरोपी संदीप जानबूझकर दूसरों के नाम की सिम का उपयोग करता था ताकि पुलिस को गुमराह कर सके। आरोपी के बैंक खातों में रॉकी कुमार द्वारा किए गए लाखों रुपये के लेन-देन भी सामने आए।

करोड़ों की संपत्ति अर्जित

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संदीप ने नशे की कमाई से आलीशान संपत्तियां खड़ी की थीं, जिनमें—

लग्जरी गाड़ियां: विटारा ब्रेज़ा LDI, हुंडई क्रेटा, रॉयल एनफील्ड 350 सीसी

अचल संपत्ति: 50 वर्ग गज का प्लॉट व मकान (भेरों की सेर, कालका), 100 वर्ग गज का प्लॉट व मकान (डेराबस्सी, पंजाब)

नकदी जमा: बड़े पैमाने पर कैश और बैंक डिपॉजिट

कुल मिलाकर आरोपी और उसकी माता के नाम पर करीब 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जो उनके वैध आय स्रोतों से मेल नहीं खाती।

सोलन पुलिस का अभियान

जिला पुलिस ने बताया कि यह जब्ती की कार्रवाई (Seizing and Freezing) सोलन जिले में लगातार जारी है। पिछले एक वर्ष में पुलिस ने 10 मामलों में 32 आरोपियों/सहयोगियों की 9 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। इनमें होटल, रिहायशी और व्यावसायिक प्लॉट्स, लग्जरी गाड़ियां, नकदी और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं।

पिछले दो वर्षों में नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत—

206 मामले दर्ज

431 आरोपी गिरफ्तार

143 से अधिक बाहरी राज्य के सप्लायर गिरफ्तार (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, असम, महाराष्ट्र सहित)

इनमें 9 नाइजीरियन नागरिक भी शामिल

61 बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त किए गए

पुलिस का बयान

सोलन पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए केवल सप्लाई साइड पर ही नहीं, बल्कि नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों को जब्त करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस रणनीति से तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिल रही है और युवाओं को चिट्टे की सप्लाई रोकने में मदद मिली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000