3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, माता की भक्तों पर बरसेगी कृपा! – भारत केसरी टीवी

3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, माता की भक्तों पर बरसेगी कृपा!

कुल्लू। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का त्यौहार 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वैसे तो साल भर में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। साल में दो गुप्त नवरात्रि होती है और दो प्रकट नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। वहीं, अश्विन मास में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना की जाती है।

Advertisement

पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को शुरू होगी और स्थिति का समापन 4 अक्टूबर को रात 2:58 पर होगा। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत वीरवार 3 अक्टूबर से होगी. वही नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का भी विधान है।

Advertisement

आचार्य विजय कुमार ने कहा, “3 अक्टूबर के दिन घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:15 से लेकर 7:22 तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 11:46 से लेकर 12:33 तक रहेगा. ऐसे में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा के लिए घट स्थापना कर सकते हैं”।

आचार्य विजय कुमार ने कहा, “नवरात्रि के पहले दिन भक्त के द्वारा व्रत का संकल्प लिया जाता है और अपने-अपने समर्थ के अनुसार व्यक्ति व्रत करते हैं।मां दुर्गा की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा का विधान है और उसके बाद मां दुर्गा की पूजा शुरू की जाती है”।

आचार्य विजय कुमार ने कहा, “भक्त को चाहिए की नवरात्रि की अवसर पर वह दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और अपने घर पर अखंड ज्योति अवश्य जलाएं। अंत में मां दुर्गा की आरती करने के साथ-साथ नवरात्रों में कन्या पूजन का भी विशेष रूप से विधान कहा गया है”।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000