संत निरंकारी सत्संग भवन बेम्लोई में जोनल लेवल इंग्लिश मीडियम संत समागम का आयोजन – भारत केसरी टीवी

संत निरंकारी सत्संग भवन बेम्लोई में जोनल लेवल इंग्लिश मीडियम संत समागम का आयोजन

शिमला मदन शर्मा 13 जुलाई 2025:

Advertisement

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से शिमला के संत निरंकारी सत्संग भवन में जोनल लेवल इंग्लिश मीडियम संत समागम का आयोजन किया गया

इस समागम की अध्यक्षता अंबाला से आए केंद्रीय प्रचारक आदरणीय संत परविंदर पॉल सिंह जी ने कीl उन्होंने कहा कि समय अपनी गति से भाग रहा है और एक दिन इस जीवन का अंत हो जाता है l सद्गुरु की कृपा से हमें यह ब्रह्म ज्ञान प्राप्त हुआ है I उन्होंने बताया कि किस प्रकार से यह इंग्लिश मीडियम सत्संग की शुरुआत एक छोटे से रूप में की गई थी और आज हम इसका विस्तार रूप देख रहे हैं I उन्होंने कहा की सभी संतो ने अपने मनों के भावों को व्यक्त किया जिनका आधार सत्य है और सत्य हमेशा एक ही रहता है l इस सत्य का साक्षात्कार सतगुरु के द्वारा प्रदान किए गए ब्रह्म ज्ञान से होता हैl

Advertisement

उन्होंने कहा कि मन बहुत चंचल है यह मन ही है जो इंसान को भटकता है तो इस मन को सेवा सिमरन सत्संग से निरंकार से जोड़ा जाता हैl
उन्होंने कहा जब निरंकार का बोध हो जाता है तो सभी से प्यार करना संभव हो जाता हैl उन्होंने गुरबाणी, हरदेव वाणी, तथा वेद ग्रन्थों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी में इसी सत्य का उल्लेख किया गया है और इसी सत्य से हम मानवता की सच्ची सेवा कर सकते हैं

इस समागम में किन्नौर, रामपुर, रोहडू, सुन्नी तथा शिमला से आए श्रद्धालुओं ने समूहगान, एकलगान, युगलगीत, स्पीच, भजनों एवं कविताओं के माध्यम से सतगुरु का पावन संदेश दिया गयाl

इस अवसर पर शिमला जोन के जोनल इंचार्ज आदरणीय कैप्टन एनपीएस भुल्लर जी ने उपस्थित संयोजक, सेवादल के अधिकारियों तथा नौजवानों का धन्यवाद प्रकट किया जिन्होंने इतनी मेहनत करके इस समागम को सफल बनाया और सभी के लिए सुखों की कामना कीl

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000