पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संबोधन, किसानों के हित में शोध पर जोर – भारत केसरी टीवी

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संबोधन, किसानों के हित में शोध पर जोर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे ऐसा शोध करें जो सीधे तौर पर किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए। उन्होंने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना बेहद जरूरी है, जिससे किसानों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और कृषि उत्पादकता के साथ-साथ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

Advertisement

आज लोक भवन से वर्चुअल माध्यम से चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सभी स्नातकों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने दीक्षांत समारोह को विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया, जो उन्हें शैक्षणिक ज्ञान से व्यावहारिक जीवन की ओर ले जाता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से समाज, राज्य और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।

Advertisement

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके पूर्व छात्र देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि संस्थान अपने विद्यार्थियों और संकाय की उपलब्धियों के माध्यम से लगातार अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत ग्रामीण आबादी कृषि और इससे जुड़े कार्यों पर निर्भर है, जबकि करीब 62 प्रतिशत लोग इस क्षेत्र में संलग्न हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान लगभग 9.4 प्रतिशत है, जो शोध और नवाचार की महत्ता को दर्शाता है।

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ये शोध, नवाचार और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ-साथ ग्रामीण विकास, सामाजिक प्रगति और राष्ट्र निर्माण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैज्ञानिक शोध केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे खेतों तक पहुंचाकर किसानों को वास्तविक लाभ देना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000