शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए विधायक केवल सिंह पठानिया, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश – भारत केसरी टीवी

शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए विधायक केवल सिंह पठानिया, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

[मदन शर्मा]

Advertisement

शाहपुर,

Advertisement

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक आयोजित की।

 

बैठक में विधायक ने कहा कि उन्हें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे विशेष रूप से गृहिणियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा सर्वोपरि है और गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाहपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव में निर्धारित समयावधि के भीतर गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने तक अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

 

बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर,खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेश, एरिया मैनेजर जागीर सिंह, निरीक्षक रणबीर सिंह सहित विभाग के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000