बिहार में नया सियासी दौर: सम्राट युग की शुरुआत, पहली बार BJP का मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

बिहार में नया सियासी दौर: सम्राट युग की शुरुआत, पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

बिहार में सम्राट युग राज्य में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

 

आज बुधवार को सुबह पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। आज केवल इन तीन नेताओं का ही शपथ ग्रहण हुआ, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली हैं। इस भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी और उनके कैबिनेट के सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, नित्यानंद राय ,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, गिरिराज सिंह, जीतनराम मांझी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद,राजीव प्रताप रूडी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी, मंगल पांडेय,रेनू देवी,संजय जायसवाल, डॉ. प्रेम कुमार,राम कृपाल यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में सांसद और विधायक मौजूद थे।

शपथ ग्रहण के बाद जनता दल (यूनाइटेड) नेता और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। यह उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000