गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है : राजीव – भारत केसरी टीवी

गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है : राजीव

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 11/05/2024

Advertisement

चंबा, भाजपा लोक सभा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने भटियात में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी की 10 साल की उपलब्धियां पर भाजपा के लिए समर्थ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्साहित है। गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान – इनकी तस्वीर आज मोदी जी की नीतियों के कारण बदली है। पहले हिमाचल में 40 सड़कों के निर्माण के लिए मात्र 40 लाख रुपये आते थे और उतने में केवल आधा-आधा किलोमीटर की सड़कें ही बनती थी, लेकिन जब भाजपा की अटल बिहारी सरकार आई तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इसी इलाके की 85 प्रतिशत सड़कों का निर्माण हुआ। 1.5 लाख पंचायतों में आप्टिकल फाइबर पहुंचा है, 2 लाख से ज्यादा गांव को आज कॅामन सर्विस सेंटर से जुड़ गए हैं। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक-एक पंचायत में 40-40 घर बनें हैं और पूरे देश में गरीबों के लगभग 4 करोड़ घर बने हैं। आप अगर हमारे प्रत्याशियों को जिताएंगे तो 3 करोड़ और घर अगले 5 सालों में बनेंगे। अब आपके बिजली का बिल जीरो करने और कमाई के लिए हम प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से घरों में सोलर पैनल लगवाने का काम कर रहे हैं। पहले लोग जब किसी गंभीर बीमारी के चलते हास्पिटल में भर्ती होते थे तो खर्च के लिए लोग विधायकों औऱ सांसदों के यहां सहायता की अर्जी लगाया करते थे लेकिन आज प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत भारत की 40 प्रतिशत की गरीब आबादी को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। जयराम जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने हिमाचल की जनता के लिए इसमें “हिम केयर योजना” को औऱ जोड़ दिया जिसके तहत लोगों को 5 लाख का हेल्थ कवर दिया गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और पूर्ण रूप से मोदी की गारंटी ही सच्ची गारंटी है। यह दौर प्रगति का दौर है और देश में विकास को पंख लगे है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000