सभी मंत्री-विधायक सीएम के साथ, हर्षवर्धन चौहान बोले, कैबिनेट में थे सभी मंत्री, ऑल इज़ वेल – भारत केसरी टीवी

सभी मंत्री-विधायक सीएम के साथ, हर्षवर्धन चौहान बोले, कैबिनेट में थे सभी मंत्री, ऑल इज़ वेल

शिमला | कैबिनेट के बाद मीडिया ब्रीफिंग के लिए आए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों से संबंधित सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के सभी मंत्री और कांग्रेस के सभी विधायक चट्टान की तरह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री मौजूद थे। इसलिए सरकार के भीतर सब ऑल इज वेल है।हर्षवर्धन सिंह चौहान ने दावा किया कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में टीसीपी नियमों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर भी शिक्षा विभाग से प्रेजेंटेशन दी जा सकती है।

Advertisement

हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि रिटायरमेंट एज को बढ़ाने को लेकर कोई मामला सोमवार को कैबिनेट में नहीं आया था। संभव है कि मंगलवार को इस बारे में कोई चर्चा हो। लगातार दो दिन कैबिनेट करने के सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार को कुछ फैसलों पर लंबी चर्चा के लिए वक्त चाहिए था, इसलिए लगातार बैठकें बुलाई गई हैं।

Advertisement

बागबानी सेवा संघ ने ट्रेनी नियुक्ति का स्वागत किया

Advertisement

प्रदेश में नई सरकारी नियुक्तियां अनुबंध आधार पर नहीं, बल्कि दो वर्ष की ट्रेनी कर्मचारी/अफसर के रूप में करने के फैसले का हिमाचल प्रदेश बागबानी सेवा संघ ने स्वागत किया है। संघ के अध्यक्ष डा. रंजन शर्मा ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की दूरदर्शिता और युवा हितैषी सोच का प्रमाण है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000