कुल्लू दशहरा मेला : चौथे दिन शान से निकली भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब – भारत केसरी टीवी

कुल्लू दशहरा मेला : चौथे दिन शान से निकली भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में चौथे दिन भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब निकाली गई। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए।

Advertisement

ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैंज घाटी के देवताओं के संग देवलू भी झूमे। जलेब का भव्य नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इससे पहले करीब 4 बजे राजा की चानणी के पास जलेब की तैयारियां शुरू हुईं।

Advertisement

सैंज घाटी के पांच देवी-देवता राजा की चानणी के पास एकत्रित हुए, फिर जलेब चलना शुरू हुई। आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी और उसके पीछे पीछे जलेब का लाव-लश्कर चला।

Advertisement

अस्पताल सड़क होते हुए कॉलेज गेट के पीछे, पुराने स्टेट पार्क, बीडीओ ऑफिस, रथ मैदान, एसपी कार्यालय से होते हुए जलेब वापस राजा की चानणी के पास पहुंची। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवताओं संग देवलू भी झूमे।

Advertisement

नाचते-गाते देवताओं संग देवलुओं का नजारा देखते बन रहा था। जलेब से भगवान नरसिंह ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा। जलेब के इस भव्य नजारे का पर्यटकों ने भी लुत्फ उठाया। जलेब दशहरा उत्सव के चौथे दिन सबके आकर्षण का केंद्र रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000