शिमला गोलीकांड की जांच में मृतका का भाई शामिल – भारत केसरी टीवी

शिमला गोलीकांड की जांच में मृतका का भाई शामिल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

आरोपों की छानबीन के लिए कैथल पहुंची पुलिस, हमलावरों की पकड़ को टीमें रवाना

प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार देर शाम मुनिशा मित्तल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब मृतक के भाई को भी जांच में शामिल कर लिया है। मामले की जांच के शिमला पुलिस की टीम मृतक महिला के भाई के घर कैथल पहुंची गई है। शिमला पुलिस की टीम मृतका के भाई पर लगे आरोपों की भी जांच कर रही है। शिमला पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़े के लिए पंजाब और हरियाणा में भी भेजी गई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मुनिशा मित्तल का एक नामी निजी स्कूल को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि स्कूल के गेट के पास उन पर हमला किया गया और उन्हें तीन गोलियां मारी गईं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया था, दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया गया है।

पंजाब-चंडीगढ़-हरियाणा में आरोपियों की तलाश

एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि मुनिशा मित्तल की हत्या के मामले की जांच में उसके भाई को शामिल किया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि हमलावरों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भेजी गई हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000