LPG में आत्मनिर्भरता की ओर भारत, कुल खपत के 60 फीसदी का देश में उत्पादन – भारत केसरी टीवी

LPG में आत्मनिर्भरता की ओर भारत, कुल खपत के 60 फीसदी का देश में उत्पादन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच एक राहत वाली खबर है। भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए घरेलू एलपीजी उत्पादन को तेजी से बढ़ाया है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, देश की घरेलू एलपीजी उत्पादन क्षमता अब कुल जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो एक महीना पहले करीब 40 प्रतिशत थी। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है, जिससे यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। 40 दिन के इस युद्ध में दुनिया के कई देशों की हालत खराब हो गई। भारत में रसोई गैस की किल्लत जरूर हुई, लेकिन ज्यादा दिनों तक अफरा-तफरी का माहौल नहीं रहा। कालाबाजारी पर रोक लगने के बाद लोगों के घरों तक सिलेंडर पहुंचने लगे।

पेट्रोलियम मिनिस्ट्री में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि राज्य सरकारों के सहयोग से अब पीएनजी पाइपलाइन का भी भी काम तेजी से चल रहा है। पिछले पांच सप्ताह में ही लगभग 4.41 लाख ने कस्टर रजिस्टर हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी की कमी नहीं है। कॉमर्शियल सप्लाई बाधित हुई थी, जो कि अब 70 फीसदी तक सुधर गई है।

इसके अलावा अस्पतालों, शैक्षिक संस्थानों, होटल, ढाबा, फार्मा कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लोगों को रसोई गैस वितरकों से सीधे गैस सिलेंडर लेने के लिए हतोत्साहित किए जाने के बाद से देश में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग बढकर लगभग 98 प्रतिशत पहुंच गयी है। पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि देश में विद्युत प्रणाली मजबूत

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000