चंबा के मैहला में छात्र को पीटने वाला जेबीटी शिक्षक सस्पेंड, हैडक्वार्टर कल्हेल एट नकरोड निर्धारित – भारत केसरी टीवी

चंबा के मैहला में छात्र को पीटने वाला जेबीटी शिक्षक सस्पेंड, हैडक्वार्टर कल्हेल एट नकरोड निर्धारित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

आरोपी शिक्षक का हैडक्वार्टर बीईईओ कार्यालय कल्हेल एट नकरोड लगाया बिना परमिशन न छोडऩे के निर्देश
मैहला विकास खंड की एक सरकारी पाठशाला में बच्चे को पीटने के मामले को लेकर जेबीटी को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही सस्पेंड शिक्षक का हैडक्वार्टर बीईईओ कल्हेल एट नकरोड कार्यालय निर्धारित किया है। साथ ही शिक्षक को बिना किसी सूचना के हैडक्वार्टर न छोडऩे के आदेश भी जारी किए गए हैं। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक चंबा बलवीर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मैहला विकास खंड की एक सरकारी पाठशाला में अध्यापक ने बच्चे की पिटाई कर दी थी। इस कारण बच्चे के कान में चोट आई थी। बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा दाखिल किया गया था। इसी बीच यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
शिक्षा विभाग ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच बिठा दी थी। इसके लिए बाकायदा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी की रिपोर्ट व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जेबीटी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर हैडक्वार्टर फिक्स कर दिया है। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक चंबा बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित कमेटी और वायरल वीडियो के आधार पर जेबीटी के खिलाफ ार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया है। सस्पेंड शिक्षक का हैडक्वार्टर बीईईओ कार्यालय कल्हेल एट नकरोड तय किया गया।

Advertisement

#Chamba #EducationDepartment #TeacherSuspended #StudentAssault #HimachalNews #ViralVideo #SchoolDiscipline #HPNews

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000