आईजीएमसी में दो साल के बच्चे के पेट से निकाली हेयर क्लिप, बाल रोग विशेषज्ञों ने एंडोस्कोपी से बचाई जान – भारत केसरी टीवी

आईजीएमसी में दो साल के बच्चे के पेट से निकाली हेयर क्लिप, बाल रोग विशेषज्ञों ने एंडोस्कोपी से बचाई जान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राजधानी शिमला के खलीणी में दो साल के मासूम ने पांच सेंटीमीटर लंबी हेयर क्लिप निगल ली। हेयर क्लिप बच्चे के पेट में फंस गई थी। मामला सामने आने के बाद आईजीएमसी के बाल रोग विशेषज्ञों ने तत्काल उपचार की योजना बनाई। पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की डा. श्रुति शर्मा की देखरेख में मेडिकल ऑफिसर डा. कनिका और टीम ने एंडोस्कोपी के माध्यम से पेट में फंसी हेयर क्लिप को सावधानी से बाहर निकाला। डॉक्टरों की टीम ने बिना किसी ऑपरेशन के करीब 15 से 20 मिनट में प्रोसीजर पूरा कर क्लिप निकाल दी।

प्रक्रिया के बाद बच्चे की हालत सामान्य रही। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और दूसरे दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इतनी कम उम्र के बच्चे के पेट में किसी बाहरी वस्तु का फंसना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। समय पर अस्पताल पहुंचने और एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के कारण बच्चे को ऑपरेशन से बचाया जा सका।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000