15वीं अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ऑनलाइन अकादमिक सत्र का सफल आयोजन – भारत केसरी टीवी

15वीं अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ऑनलाइन अकादमिक सत्र का सफल आयोजन

मदन शर्मा

Advertisement

सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन में आयोजित 15वीं अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक कॉन्फ्रेंस 2026 के दूसरे दिन ऑनलाइन अकादमिक सत्र का सफल आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस की मुख्य थीम “Issues in the Contemporary World and Their Solutions” के अंतर्गत आयोजित इस सत्र में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement

यह कांफ्रेस हिमालयन राइज के कॉलब्रेशन में कॉर्डिनेटर डॉ. बी.एस. चौहान के सौजन्य से आयोजित की जा रही है

कार्यक्रम का शुभारंभ एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की प्रधानाचार्य एवं कॉन्फ्रेंस की कन्वीनर डॉ. निशा शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया इसके पश्चात वंदे मातरम् के साथ सत्र की विधिवत शुरुआत हुई। दूसरे दिन के प्रथम सत्र काऑनलाइन समन्वय एल.बी.एस. राजकीय महाविद्यालय, सरस्वती नगर, सावड़ा, शिमला द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ, किन्नौर के प्राचार्य श्री उत्तम चंद सेशन चेयर केरूप उपस्थित रहे। वहीं, दूसरे सत्र मे प्रोफेसर जे.एल. कौल, पूर्व कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, उत्तराखंड सेशन चेयर रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. सुनील देष्टा एवं डॉ. कंचन बाला जसवाल सहित अन्य शिक्षाविदों एवं प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

सत्र के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के एमिनेंट एडुकेशनिस्ट सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. कुलविंदर सिंह ऑनलाइन माध्यम से विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में जुड़े। उन्होंने अपने बहुमूल्य विचारों एवं शैक्षणिक अनुभवों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उनके विचारों ने सत्र को और अधिक ज्ञानवर्धक एवं सार्थक बनाया।

 

ऑनलाइन अकादमिक सत्र में विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा प्रोफेसरों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने समकालीन विश्व की विभिन्न चुनौतियों, सामाजिक एवं शैक्षणिक मुद्दों तथा उनके संभावित समाधानों पर अपने शोधपरक विचार साझा किए। शोध पत्र प्रस्तुतियों के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं अकादमिक विचार-विमर्श हुआ।

 

इसके ही साथ समानांतर सत्र के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का संचालन भी किया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने-अपने निबंध प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने विचारों, रचनात्मकता एवं लेखन कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

इस प्रकार कांफ्रेस का दूसरा दिन सभी के लिए अत्यंत उपयोगी व ज्ञानवर्धक रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000