आज 10 अप्रैल का 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

मेष (Aries) – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Advertisement

राशिफल: दिन की शुरुआत थोड़ी उलझनों से हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा और किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ सुधरेंगी, और रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।
सेहत: थकान और सिरदर्द की संभावना है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को मसूर की दाल दान करें।

Advertisement

वृषभ (Taurus) – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Advertisement

राशिफल: आज खर्च अपेक्षा से अधिक होगा। किसी को बिना मांगे सलाह न दें, नुकसान हो सकता है। परिवार में आयोजन या यात्रा का योग है, परन्तु किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है।
सेहत: सर्दी-जुकाम या हल्की थकान हो सकती है।
उपाय: सफेद वस्त्रों में दान करें और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

Advertisement

मिथुन (Gemini) – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

Advertisement

राशिफल: व्यापार में सफलता के संकेत हैं। नई दिशा में सोचने से लाभ होगा। भावुकता हावी रहेगी, जिससे छोटी बातें मन को दुखी कर सकती हैं।
सेहत: कमजोरी और थकावट हो सकती है।
उपाय: तुलसी पर जल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें

कर्क (Cancer) – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

राशिफल: दिन की शुरुआत स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के साथ हो सकती है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। संध्या के बाद स्थिति बेहतर होगी।
सेहत: पेट या पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
उपाय: जल में काले तिल डालकर शिवलिंग पर अर्पण करें

सिंह (Leo) – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राशिफल: आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सेहत: अच्छी रहेगी, पर व्यायाम की जरूरत है।
उपाय: रविवार को गेहूं और गुड़ का दान करें, सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo) – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

राशिफल: परिवार में तनाव हो सकता है। धनहानि के संकेत हैं। काम में मन कम लगेगा। संध्या के बाद स्थिति सुधरेगी।
सेहत: मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन।
उपाय: “ॐ नमः भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और हरे मूंग का दान करें।

तुला (Libra) – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

राशिफल: व्यापार में उन्नति के योग हैं। किसी निवेश से लाभ हो सकता है। पुराने मित्र या प्रेमी से संपर्क हो सकता है।
सेहत: मौसम से जुड़ी दिक्कतें (सर्दी-कफ) हो सकती हैं।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें और शुक्र मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक (Scorpio) – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राशिफल: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अधिकारी प्रसन्न होंगे। निजी संबंधों में मतभेद संभव हैं।
सेहत: पेट या सर्दी की समस्या हो सकती है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और लाल वस्त्र पहनें।

धनु (Sagittarius) – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

राशिफल: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। काम में मन लगाकर करें, लाभ मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन अधिक खर्चीला हो सकता है।
सेहत: सामान्य रहेगी।
उपाय: पीली मिठाई का दान करें और गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर (Capricorn) – (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

राशिफल: पारिवारिक जीवन भावनात्मक रहेगा। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।
सेहत: अधिक तेल-मसाले से बचें।
उपाय: शनिवार को काली उड़द दान करें और शनिदेव के मंदिर जाएं।

कुंभ (Aquarius) – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राशिफल: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, परन्तु प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी। संध्या के बाद विवाद की स्थिति बन सकती है।
सेहत: रक्तचाप या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय: नीले वस्त्र दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें

मीन (Pisces) – (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

राशिफल: खर्च बढ़ेगा लेकिन कार्य सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से लाभ संभव है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
सेहत: सामान्य रहेगी।
उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000