हिमाचल में ड्रग माफिया पर बड़ी कार्रवाई: PIT-NDPS के तहत 16 तस्कर हिरासत में, CM की जीरो-टॉलरेंस नीति का असर – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में ड्रग माफिया पर बड़ी कार्रवाई: PIT-NDPS के तहत 16 तस्कर हिरासत में, CM की जीरो-टॉलरेंस नीति का असर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राज्य सरकार नशे के ख़िलाफ़ ज़ीरो-टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत 15 नवंबर को शिमला और 1 दिसंबर को धर्मशाला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को राज्य से चिट्टा का पूरी तरह से उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने आज कई जिलों में समन्वित और व्यापक अभियान चलाकर ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। PIT-NDPS एक्ट के तहत 16 बड़े चिट्टा तस्करों को हिरासत में लिया गया है। इनमें सोलन और देहरा से चार-चार, नूरपुर से दो, बद्दी से तीन, और हमीरपुर, मंडी व सिरमौर से एक-एक तस्कर शामिल हैं।

राज्य में PIT-NDPS एक्ट के तहत कुल हिरासतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। 2023 में इस कानून के लागू होने के बाद अब तक 46 बड़े ड्रग तस्करों को पकड़ा जा चुका है और समानांतर वित्तीय जांच के माध्यम से 48 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

हाल ही में धर्मशाला के टपोरवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित 6वीं राज्यस्तरीय NCORD बैठक में सभी एंटी-चिट्टा ऑपरेशनों की व्यापक समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री ने स्वयं इस राज्य-स्तरीय समन्वय मंच की अध्यक्षता की है।

राज्य में पिछले दिनों नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाइयों को और तेज़ किया गया है। जड़ से चिट्टा को खत्म करने के लिए पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे नशे या नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को हेल्पलाइन नंबर 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन पर साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।#AntiChitta #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #SukhuGovt #ZeroTolerance #NCORD #PITNDPS #HimachalNews #DrugMafia #PublicAwareness

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000