अल्मोड़ा न्यूज : तोली में अंबा पेन्ट्स एण्ड वार्निंश उद्योग में लगी आग, दमकल विभाग को करनी पड़ी भारी मशक्कत – भारत केसरी टीवी

अल्मोड़ा न्यूज : तोली में अंबा पेन्ट्स एण्ड वार्निंश उद्योग में लगी आग, दमकल विभाग को करनी पड़ी भारी मशक्कत

अल्मोड़ा। यहां की एक लीसा फैक्ट्री शनिवार को अचानक धधक उठी। इससे पहले फैक्ट्री के पास लगे कूड़े के ढेर में आग लगी थी। जिसने धीरे धीरे पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग में भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement

मिल रही जानकारी के अनुसार बाड़ीछीना के सिरमोली गांव निवासी दीपक चंद्र पांडे की मनियागर के पास अंबा पेन्ट्स एण्ड वार्निंश उद्योग नामक लीसा फैक्ट्री है। शनिवार को उद्योग के पास लगे कूड़े के ढेर में आग लगी हुई थी।

Advertisement

धीरे धीरे आग ने उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही उद्योग में आग लगी वहां काम कर रही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री में आग लगने के बाद जिला मुख्यालय से अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र दमकल वाहन से फायर सर्विस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

महेश चंद्र के अनुसार फायर सर्विस यूनिट द्वारा वाहन से दो हौज फैलाकर आग को बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग पर काबू पाना कठिन हो रहा था। इस बीच गरुड़ा बाज हेलीपैड ड्यूटी पर तैनात यूनिट को भी तोली गुला लिया गया।

आग को बुझाने के दौरान 06 ड्रम फोम का प्रयोग कर आग को बुझाया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने में लीडिंग फायरमैन अजब सिंह, किशन सिंह फायर सर्विस चालक उमेश चंद्र सिंह, मुकेश सिंह, उमेश कुमार फायरमैन मोसिम अली, दीपक सिंह, जीवन जोशी, दीपक सिंह सामंत, रविचंद्र आर्या महिला फायरमैन पूजा थापा, प्रियंका राणा शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000