HPU Shimla: स्नातक डिग्री के विशेष मौके की ऑड सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित – भारत केसरी टीवी

HPU Shimla: स्नातक डिग्री के विशेष मौके की ऑड सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर 2024 में आयोजित की गई स्नातक डिग्री कोर्स की विशेष अवसर के तहत ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इन री अपीयर परीक्षाओं में अपीयर हुए छात्र अपने लॉग इन आईडी के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बीएससी प्रथम सेमेस्टर 2015 बैच का परिणाम 8461 फीसदी, तीसरे सेमेस्टर का 81.81, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम 44.4 फीसदी रहा है।

Advertisement
बीए पांचवें सेमेस्टर की विशेष अवसर की 2016 बैच की परीक्षा का परिणाम 71.4 फीसदी, बीएससी पांचवें सेमेस्टर 2016 बैच का परिणाम 50 फीसदी, बीकॉम पांचवें सेमेस्टर 2016 बैच का परिणाम 50 फीसदी, बीए प्रथम सेमेस्टर 2016-17 का परिणाम 66.66 फीसदी, तीसरे सेमेस्टर का 50 फीसदी, बीएससी प्रथम सेमेस्टर स्पेशल चांस 2016-17 बैच का परिणाम 56.25 फीसदी, तीसरे सेमेस्टर का 50 फीसदी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर 2016-17 बैच का परिणाम 50 फीसदी, जबकि बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम सबसे कम 33.33 फीसदी रहा है।एसपीयू में अब नौ मई तक कर सकेंगे आवेदन 

Advertisement
सरदार पटेल विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध काॅलेजों में एडमिशन लेने से छूट गए विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थी नौ मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न कोर्सों के साथ बीएड समेत अन्य कोर्स भी शामिल हैं। कुछ कोर्सों में दाखिले के लिए एसपीयू प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। एसपीयू ने इन कोर्सों में प्रवेश से पहले परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 3 मई निर्धारित की थी। कम आवेदन आने के चलते एसपीयू ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। इन कोर्सों में एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी, जूलॉजी, गणित, एमए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, तथा इतिहास विषय शामिल हैं। इसके अलावा एमकाम, एमसीए, एमबीए, बीबीए, बीसीए और बीएड भी विवि करवाता है। एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को छात्रों की मांग को देखते हुए 9 मई तक बढ़ाया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के छात्रों की अधिकतम भागीदारी एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000