Emmanuel Macron संग बैठक में पीएम मोदी का ऐलान—भारत में बनेगा H-125, दुनिया भर में होगा एक्सपोर्ट – भारत केसरी टीवी

Emmanuel Macron संग बैठक में पीएम मोदी का ऐलान—भारत में बनेगा H-125, दुनिया भर में होगा एक्सपोर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एवरेस्ट तक उड़ान भरने वाला हेलिकाप्टर बनाएंगे भारत और फ्रांस
मुंबई में इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement

मैक्रों ने कहा, भारत पर भरोसा, इसलिए टेक्नोलॉजी शेयर करते हैं
‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक अपग्रेड करेंगे आपसी रिश्ते
कर्नाटक में एच-125 चौपर की फाइनल असेंबली का वर्चुअली किया उद्घाटन
भारत दौरे पर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के एच 125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअली उद्घाटन किया।

इस दौरान मुंबई संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें गर्व है कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकाप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा। विश्व के अपनी तरह के इस एकमात्र हेलिकाप्टर का निर्माण भारत में किया जाएगा और फिर इसे पूरे विश्व में एक्सपोर्ट किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष हैं। फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है।

राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है। उन्होंने कहा कि इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के लांच से अब हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ द पीपल बनाने जा रहे हैं, क्योंकि इनोवेशन आइसोलेशन में नहीं, बल्कि मिलकर काम करने से होता है। इसलिए इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के दौरान हमारा लक्ष्य लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000