हिमाचल में फिलहाल रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में गिरावट के आसार — ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बर्फबारी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में फिलहाल रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में गिरावट के आसार — ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में सूखा मौसम बना रहा और कहीं भी बारिश, बर्फबारी या ओलावृष्टि की सूचना नहीं मिली। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, जो 0 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान केलांग में 0.1 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि आज यानी सोमवार से नया पश्चिमी विक्षाभ सक्रिय होने वाला है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
वहीं, निचले और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी अगले कुछ दिनों में मामूली वृद्धि की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है, लेकिन इसका असर हिमाचल प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ेगा। विभाग की चेतावनी तालिका के अनुसार आगामी सप्ताह के दौरान राज्य के सभी जिलों शिमला, कुल्लू, मनाली, मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और किन्नौर में किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। अर्थात आने वाले सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ और खुशनुमा रहेगा, जिससे त्योहारों और पर्यटन सीजन का आनंद लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

#HimachalWeather

#SnowAlert

#TemperatureDrop

#ColdWaveComing#WinterInHills

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000