Department of Digital Technologies and Governance द्वारा यूज़र एक्सपीरियंस एवं डिज़ाइन सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा नया आयाम – भारत केसरी टीवी

Department of Digital Technologies and Governance द्वारा यूज़र एक्सपीरियंस एवं डिज़ाइन सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा नया आयाम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग (डीडीटी&जी), हिमाचल प्रदेश सरकार ने National e-Governance Division तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 27 फरवरी 2026 को आईटी भवन, शिमला में “यूज़र एक्सपीरियंस (UX) एवं डिज़ाइन सिस्टम” विषय पर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया। यह राज्य में नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Advertisement

उद्घाटन सत्र के दौरान सचिव (डीटी&जी) एवं निदेशक, डीडीटी&जी ने शिमला जिला के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को आधार नामांकन किट और लैपटॉप वितरित किए, ताकि जमीनी स्तर पर डिजिटल सेवाओं की डिलीवरी को मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम में उपनिदेशक (आईटी) श्री नरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक, डीडीटी&जी डॉ. निपुण जिंदल ने मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। सचिव डीटी&जी श्री आशीष सिंहमार ने मुख्य वक्तव्य देते हुए कहा कि बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस (UX/UI) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जनसेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन के उपमहाप्रबंधक श्री अजीत कुमार एवं उनकी टीम ने यूएक्स की मूल अवधारणाओं, डिज़ाइन सिद्धांतों, यूएक्स ऑडिट प्रक्रियाओं, अपनाने की रणनीतियों तथा यूएक्स4जी (सरकारी अनुप्रयोगों के लिए यूज़र एक्सपीरियंस) डिज़ाइन सिस्टम के क्रियान्वयन पर विस्तृत सत्र आयोजित किए। कार्यशाला में डिज़ाइन थिंकिंग पद्धति के व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए गए, जिनमें डीडीटी&जी वेबसाइट और हिमाचल प्रदेश के एचपीआरसीए पोर्टल के केस स्टडी शामिल रहे।

सत्रों में डिज़ाइन और प्रशासन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की गई। विभिन्न विभागों ने यूएक्स4जी डिज़ाइन सिस्टम को अपनाने में रुचि दिखाई और भविष्य में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने का आग्रह किया।

Final_Press Note_27_02_2026
#DigitalHimachal #DDTG #NeGD #UX4G #DigitalGovernance #UserExperience #AIinGovernance #eGovernance

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000