शिमला: नेहरा गांव में घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला, लूटपाट की कोशिश

शिमला। राजधानी शिमला के नेहरा गांव में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हेमलता को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। हेमलता अपने घर पर बच्चों के साथ थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सात फरवरी को होने वाली शादी के निमंत्रण बांटने बाहर गए हुए थे। बच्चे कमरे में सो रहे थे, और हेमलता बाहर कपड़े धो रही थीं।

Advertisement

इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और हेमलता से पूछा कि क्या उनके उमेश चाचा घर पर हैं। जब हेमलता ने बताया कि वे घर पर नहीं हैं, तो बदमाशों ने पानी पीने का बहाना किया। जैसे ही हेमलता रसोई में पानी लेने गईं, एक बदमाश पीछे से घर में घुस आया। उसने महिला का गला पकड़कर चाकू दिखाया और चुप रहने की धमकी दी।जब महिला ने चीखने की कोशिश की, तो बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया और फिर महिला को धक्का देकर अपने साथी के साथ भाग गया। सिर दीवार से टकराने के कारण हेमलता और अधिक घायल हो गईं।

Advertisement

लोगों की मदद और पुलिस जांच
महिला की चीख सुनकर आस पास के लोग इकट्ठे ह

Advertisement

लोगों की मदद और पुलिस जांच

Advertisement

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ने भागते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार की ओर से बयान

पीड़ित महिला के पति, हेमराज ने बताया कि उनके छोटे भाई की सात फरवरी को शादी है। अधिकांश सदस्य शादी के निमंत्रण बांटने बाहर गए हैं।

संभवतः बदमाशों को इस बात की जानकारी थी और उन्होंने लूटपाट की योजना बनाई थी, क्योंकि उन्हें पता था कि घर के

पुलिस का बयान

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी पुलिस से आरोपियों मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
12:39