बठिंडा में चौंकाने वाली वारदात: शातिर चोर सरकारी PRTC बस लेकर फरार, कीचड़ में फंसने के बाद बस को छोड़ भागे – भारत केसरी टीवी

बठिंडा में चौंकाने वाली वारदात: शातिर चोर सरकारी PRTC बस लेकर फरार, कीचड़ में फंसने के बाद बस को छोड़ भागे

बठिंडा (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

पंजाब के बठिंडा में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शातिर चोरों ने पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की एक सरकारी बस ही चुरा ली। यह बस बठिंडा डिपो की थी, जिसे रात के समय कस्बा मोड़ मंडी के बस स्टैंड से चुरा लिया गया।

Advertisement

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सोमवार सुबह चालक और परिचालक रोज़ाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे। बस के स्टैंड पर न मिलने से उनके होश उड़ गए और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, चोर बस को स्टैंड से निकालकर कुछ किलोमीटर दूर ले गए, लेकिन रास्ते में बस एक कीचड़ भरे कच्चे रास्ते में फंस गई। काफी प्रयासों के बावजूद वे बस को बाहर नहीं निकाल सके। आखिरकार, बस को उसी स्थिति में छोड़कर चोर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

PRTC अधिकारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

इस घटना ने परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी संपत्ति की इस तरह की चोरी ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000