सोनू गैंग का सरगना लाकपा दोरजे मनाली से गिरफ्तार अब तक 34 आरोपी सलाखों के पीछे, दो महिलाएं भी शामिल – भारत केसरी टीवी

सोनू गैंग का सरगना लाकपा दोरजे मनाली से गिरफ्तार अब तक 34 आरोपी सलाखों के पीछे, दो महिलाएं भी शामिल

शिमला | भारत केसरी टीवी

Advertisement

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह सोनू गैंग के सरगना लाकपा दोरजे को मनाली से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ़्तारी रामपुर थाना की डिटेक्शन टीम द्वारा एसपी शिमला संजीव गांधी के नेतृत्व में की गई।

Advertisement

लाकपा दोरजे लंबे समय से कुल्लू और शिमला जिलों में चिट्टे की तस्करी में सक्रिय था और आशा व अटवाल गैंग के साथ मिलकर नशे का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।

Advertisement

अब तक की कार्रवाई:

Advertisement

34 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें तीन महिलाएं और दो पंजाब निवासी शामिल

3 मार्च को नशा तस्करी के केस में पहली गिरफ़्तारी से खुला पूरा रैकेट

आरोपी दोरजे की उम्र 40 वर्ष है, मूल निवासी: गांव रांगडी, मनाली (कुल्लू)

पुलिस ने 26.68 ग्राम हेरोइन के साथ पहले सोहल लाल और उसकी पत्नी गीता को पकड़ा था

एसपी संजीव गांधी ने बताया कि यह गिरोह हिमाचल के कुल्लू, मंडी और शिमला में लंबे समय से सक्रिय था और अब इस रैकेट का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000