ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट मामले में हाईकोर्ट के फैसले में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार – भारत केसरी टीवी

ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट मामले में हाईकोर्ट के फैसले में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है जिसके तहत ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट शिमला की संपत्तियों पर कब्जे के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए गए थे। हाईकोर्ट के इस फैसले को हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने 25 सितम्बर को दिए फैसले में हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियों से जुड़ी कानून-व्यवस्था बनी रहे।
मामले के अनुसार हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि याचिकाकर्त्ता के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उनकी मांग थी कि ब्रह्मो समाज के भक्तों और अनुयायियों को अपने मंदिर में प्रवेश करने और अपनी संस्कृति के अनुसार मंदिर में पूजा और अन्य गतिविधियां करने की अनुमति दें। याचिकाकर्त्ताओं ने मंदिर को राम कृष्ण मिशन के संतों से तुरंत अपने कब्जे में लेने के आदेशों की मांग भी की थी। याचिका में प्रतिवादियों को निर्देश देकर याचिकाकर्त्ता के पूजा के मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करके#SupremeCourt
#HimachalHighCourt
#BrahmoSamaj
#Shimla
#LegalNews
#RuleOfLaw

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000