IIT मंडी को अमेरिकी दानदाताओं का बड़ा उपहार, 86,000 डॉलर से तेजी पकड़ेगी रिसर्च और स्कॉलरशिप – भारत केसरी टीवी

IIT मंडी को अमेरिकी दानदाताओं का बड़ा उपहार, 86,000 डॉलर से तेजी पकड़ेगी रिसर्च और स्कॉलरशिप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मंडी आईआईटी में अमरीकन डालर से शोध होगा। आईआईटी में शोध और खोज सहित छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए 86 हजार डालर का दान मिला है। यह पहला मौका है जहां पर अमरीकन एक मुश्त 75 लाख का अनुदान शोध के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं। आईआईटी मंडी इस पैसे के ब्याज से ही शोध और छात्रवृत्ति मुहैया करवाएगी तथा मूल पैसे को हाथ नहीं लगाएगी और इसका प्रयोग लंबी अवधि में होने वाले अन्य दूसरे शोध कार्यों पर करेगी।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी को अमरीका-स्थित प्रतिष्ठित सतीश अग्रवाल और कमलेश अग्रवाल से 86,000 अमरीकी डॉलर का दान एक मुश्त मिला है। यह दान 75 लाख से अधिक है। यह दान सतीश एवं कमलेश अग्रवाल चैरिटेबल फंड, ह्यूस्टन, टेक्सास, यूएसए की स्थापना हेतु प्रदान किया गया है। आईआईटी मंडी के संसाधन सृजन एवं पूर्व छात्र संबंध डीन (डोरा) प्रो. वरुण दत्त ने कहा कि सतीश और कमलेश अग्रवाल के उदार एवं दूरदर्शी योगदान के लिए गहराई से आभारी हैं। यह चैरिटेबल फंड दीर्घकालिक रूप से शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने का सतत मॉडल प्रस्तुत करता है।
यहां खर्च होगा फंड
यह सहयोग आईआईटी मंडी में छात्रवृत्ति, संकाय एवं छात्र यात्रा अनुदान, अवसंरचना विकास, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, शोध और नवाचार परियोजनाओं सहित विभिन्न विकासात्मक पहलों को दीर्घकालिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।

Advertisement

#IITMandi #USGrant #ResearchFunding #StudentScholarship #SatishAgarwalFund #KamleshAgarwal #Innovation #HigherEducation #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000