स्पीति के रंगरिक गांव पहुंचे CM सुक्खू, छात्राओं के हॉस्टल के लिए 2 करोड़ रुपये का ऐलान – भारत केसरी टीवी

स्पीति के रंगरिक गांव पहुंचे CM सुक्खू, छात्राओं के हॉस्टल के लिए 2 करोड़ रुपये का ऐलान

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पीति घाटी के दूरदराज गांव रंगरिक में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रात्रि ठहराव किया। इस दौरान उन्होंने मंजुश्री में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने रंगरिक स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अपग्रेड करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों का दौरा करने और वहां रात्रि ठहराव का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं को करीब से समझना और उनकी जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार करना है। सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक योजनाओं को बजट में शामिल कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ प्रदेश सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है और जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी प्रदेश के कई दुर्गम क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद कर चुके हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए गए हैं।

 

रंगरिक प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सोनम फुंसुक के घर ठहरे। स्थानीय लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया और स्थानीय व्यंजन परोसे।

 

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगरिक के छात्रावास का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां रह रही छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं की बेहतर आवास सुविधा की मांग पर मुख्यमंत्री ने नए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

 

इसके अलावा उन्होंने छात्रावास की चारदीवारी बनाने, दो मल्टी-टास्क वर्करों और एक महिला वार्डन की तैनाती तथा पानी की कमी की समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने की स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

 

इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000