मंडी न्यूज: संजौली के बाद आज मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे लोग, शहर में धारा 163 लागू – भारत केसरी टीवी

मंडी न्यूज: संजौली के बाद आज मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे लोग, शहर में धारा 163 लागू

मंडी।  शिमला के संजौली के बाद अब मंडी शहर में भी अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर लोग सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। मंडी शहर में आज, 13 सितंबर को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने वाले हैं। हालांकि मंडी शहर में होने वाला प्रदर्शन शांतिपूर्वक होगा, जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों ने दो दिन पहले ही आह्वान किया था।

Advertisement

मंडी शहर में धारा 163 लागू
वहीं, संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर प्रदर्शन के दौरान बिगड़े हालात के बाद अब मंडी प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंडी शहर में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। शहर के 7 वार्डों में बीएनएसएस की धारा 163 लगाई गई है। संजौली प्रकरण को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंडी शहर में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Advertisement

मंडी मस्जिद विवाद
मंडी में अवैध निर्माण को लेकर डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा, “जिला प्रशासन कानून और नियमों के तहत कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन का औचित्य नहीं रह जाता। मंडी शहर के 7 वार्डों में बीएनएसएस की धारा 163 लगाई गई है। यदि किसी ने उपद्रव किया और अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

Advertisement

शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील
डीसी मंडी ने बताया कि मस्जिद वाले विषय में संबंधित विभाग और जिला प्रशासन कानून व नियमों के तहत कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के लोग समझदार और शांतिप्रिय हैं। दो दिन पहले भी लोगों ने शांतिपूर्वक ढंग से अपनी बात रखी थी. ऐसा करने के लिए किसी को मनाही नहीं है, लेकिन किसी भी प्रकार से शहर की शांति भंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपनी बात रखनी है तो वह जिला प्रशासन के पास आ सकता है और प्रशासन उस विषय पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा और कर भी रहा है. डीसी मंडी ने लोगों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000