ब्रेकिंग न्यूज: पज्याणा मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: पज्याणा मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमाेली जिले में गैरसैंण में पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक चट्टान सड़क पर आ गिरी। इस दाैरान सड़क पर खड़ी जेसीबी मलबे में दब गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। गैरसैंण से करीब 15 किमी दूर घंडियाल गांव के लोयाव गधेरे के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा कि इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

Advertisement

पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक बिजनौर निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और चालक के शव निकलवाया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000