रिफाइंड के बाद अब सरसों तेल की सप्लाई भी ठप, उपभोक्ता परेशान – भारत केसरी टीवी

रिफाइंड के बाद अब सरसों तेल की सप्लाई भी ठप, उपभोक्ता परेशान

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के डिपुओं में मिलने वाले सस्ते राशन पर निर्भर रहने वाले करीब 32 लाख उपभोक्ताओं के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। महंगाई के इस दौर में अब आम आदमी की रसोई का ‘तडक़ा’ भी कड़वा हो गया है। प्रदेश के राशन डिपुओं में पिछले कई महीनों से रिफाइंड तेल की सप्लाई पहले से ही ठप थी, और अब मई महीना खत्म होने को है लेकिन उपभोक्ताओं को सरसों का तेल तक नसीब नहीं हुआ है। सरकारी गोदामों से तेल गायब होने के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग खुले बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदने को मजबूर हैं, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह से चरमरा गया है। बता दें कि हिमाचल के डिपुओं में हर महीने लगभग 26 लाख लीटर सरसों के तेल की खपत होती है।

जबकि हिमाचल प्रदेश में करीब 19 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक परिवार है। राशन डिपुओं में इस बार उपभोक्ताओं को उड़द, चने की दाल, मलका मसूर, चावल और आटा तो मिल गया है, लेकिन बिना तेल के गृहणियों के सामने यह संकट खड़ा हो गया है कि खाना कैसे पकाएं,् खुले बाजार में खाद्य तेलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह से चरमरा गया है। उपभोक्ता हर रोज डिपुओं के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। इस बार सरसों के तेल की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। वहीं संजीव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड मंडी ने बताया कि सरसों के तेल के दामों की टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। टेंडर का कार्य पूरा होते ही डिपुओं में तेल की खेप भेज दी जाएगी। उपभोक्ताओं की इस समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000