2024 जुब्बल में मोबाइल पोलिंग पार्टियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन – भारत केसरी टीवी

2024 जुब्बल में मोबाइल पोलिंग पार्टियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

ब्रह्मू राम सरेना मुख्य सम्बादाता शिमला 20 मई 24.
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र आज 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा एवं मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में मोबाइल पोलिंग पार्टी के लिए रिर्हसल का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान व नायब तहसीलदार जुब्बल संजीव भारद्वाज द्वारा पोलिंग पार्टी के सदस्यों को मतदान से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए 16 मोबाइल पोलिंग पार्टियां बनाई गई है और 2 मोबाइल पार्टियां रिज़र्व रखी गई हैं। यह मोबाइल पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर उन 85 वर्ष से अधिक आयु के बुर्जुगों तथा दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करवाएंगी, जिन्होंने घर से मतदान करने का संकल्प चुना है। यह कार्य 21 मई से लेकर 29 मई, 2024 तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अति आवश्यक है कि कोई भी बुर्जुग व दिव्यांग मतदाता मतदान से वंचित न रह सके। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मोबाईल पोलिंग पार्टी के सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000