देश विरोधी व सनातन विरोधी ताकतें अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए चला रहे ठगबंधन : धर्माणी – भारत केसरी टीवी

देश विरोधी व सनातन विरोधी ताकतें अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए चला रहे ठगबंधन : धर्माणी

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 14/05/2024

Advertisement

जब आपका सारा विरोधी पक्ष इकट्ठा हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि देश का राजा ईमानदार है

Advertisement

शिमला :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता महेंन्द्र धर्माणी ने पै्रस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन के बयान पर भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है कि देश के भ्रष्ट और सनातन विरोधी ताकतें इकट्ठा हो कर के अपने वजूद और राजनीतिक अस्तित्व को बचाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता आने वाले लोकसभा के चुनावों में उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। कांग्रेस द्वारा कहा गया कि लोकतंत्र को बचाने का ये चुनाव है इस प्रकार की बात करने वाले ये भूल गए कि इस देश में आजादी के बाद एक बार ही लोकतंत्र का गला घोंटा गया। लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस के नेता और देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी ने किया और इस देश की सभी संस्थाओं को पूर्णता ईमानदारी से और स्वतंत्रता से काम करने का प्रतिबंध उन पर लगाने का काम जिंस पार्टी की सरकार ने किया हो उसके मुँह से लोकतंत्र को बचाने की बात ठीक नहीं लगती।
उन्हांने कहा कि इस ठगबंधन की मजबूरी है उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती चली जा रही है जो पार्टी 414, 425 का बहुमत लेकर के कभी देश पर राज़ करती थी, वह 40 पर सिमट गई है।
उन्हांने राकेश सिंघा पर प्रहार करते हुए कहा कि एक उम्रदराज व्यक्ति जो सारी जिंदगी कांग्रेस का विरोध करते करते, जिनकी दाढ़ी सफेद हो गई, जो कांग्रेस का विरोध करते करते बुजुर्ग हो गए, जो कॉलेज और यूनिवर्सिटी की गलियों में इंकलाब के नारे लगाते थे, जो कांग्रेस को भ्रष्टाचार के लिए पानी पी-पी कर कोसते थे, कांग्रेस के साथ और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दे रहे हैं। उनकी मजबूरी क्या है? उन्होंने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जब आपका सारा विरोधी पक्ष इकट्ठा हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि देश का राजा ईमानदार है। इसलिए ये जिस प्रकार के गठबंधन की बात हिमाचल प्रदेश में और पूरे देशभर में कांग्रेस के नेता कर रहे हैं उससे स्पष्ट है कि किसी प्रकार अपने राजनीतिक वजूद को बचाया जाए और झूठी बाते कर के लोगों को गुमराह करने का प्रयास अलग अलग माध्यमों से ये गठबंधन के नेता और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं।

Advertisement

उन्हांने कहा कि यह चुनाव देश के स्वाभिमान का है, 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है, रामभक्ति और राम विरोधियो के बीच में यह चुनाव है, ये चुनाव सनातन परंपरा और देश की संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करने वालों के और उसका विरोध करने वालों के बीच में है, ये चुनाव कांग्रेस के 2004 से 2014 का यूपीए मनमोहन सिंह का जो कार्यकाल रहा, यूपीए वन और यूपीए टू उस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार घोटाले और 2014 से ले कर के 2024 के 10 साल मोदी सरकार के विकास और ईमानदार नेतृत्व में जो इस देश की छवि पूरी दुनिया में बनी है, उसके बीच का चुनाव है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्राचार एजेसिंयो द्वारा 2014 तक 2004 से ले कर के 2014 तक यूपीए सरकारों में भ्रष्टाचार से देश में 35 लाख रूपये बरामद किए थे, लेकिन 2014 से ले कर के 2024 तक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2200 करोड़ से ज्यादा धन भ्रष्टाचारियों का बरामद हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि मोदी की सरकार विकास की सरकार है। ये सरकार देश के स्वाभिमान की सरकार है। ये देश कोई संस्कृति, परंपरा, इस देश की आस्था राम मंदिर, राम भक्तों को संवर्धन और उनके संरक्षण की सरकार है और कांग्रेस जिस प्रकार से अनैतिक गठबंधन के सहारे अपनी चुनावी नैया पार करने का जो प्रयास कर रही है, उसका जवाब हिमाचल की जनता 1 जून को देने वाली है और हिमाचल प्रदेश की चारों की चारों लोकसभा की सीटें भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत करके मोदी को तीसरी बार इस देश का प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000